{"_id":"69df2aff6e008f6e8f0dbe3b","slug":"man-murdered-in-shahjahanpur-his-relative-shoots-after-dispute-in-shahjahanpur-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में युवक की हत्या, मृतक का भाई घायल; विवाद के बाद रिश्तेदार ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में युवक की हत्या, मृतक का भाई घायल; विवाद के बाद रिश्तेदार ने मारी गोली
Wed, 15 Apr 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:37 AM IST
सार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोपी रिश्तेदार वारदात के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
श्याम सुंदर का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में मंगलवार रात 25 वर्षीय युवक श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक रिश्तेदार से हुए मामूली विवाद के बाद हुई, जिसमें मृतक का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
श्याम सुंदर बचपन से अपने नाना के घर रहता था। पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर का गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी और फिर रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। श्याम सुंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भाई का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिश्तेदारों से मामूली विवाद के बाद गोली मारी गई और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पत्नी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर और आरोपी पहले अच्छे दोस्त की तरह रहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के घायल भाई का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन