फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man killed his wife and covering the dead body with quilt in shahjahanpur

शराबी पति बना हैवान: पत्नी की पीटकर हत्या, शव पर रजाई डालकर हुआ फरार, बच्चों को भी साथ ले गया

Tue, 11 Feb 2025 08:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 08:40 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला ककरा में नशे और शक में युवक ने अपनी पत्नी की जान ले ली। उसने पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। 

विज्ञापन
man killed his wife and covering the dead body with quilt in shahjahanpur
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नशे और शक में सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी अफरोज ने अपनी पत्नी साजदा (35 वर्ष) की पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के ऊपर रजाई डालकर तीन बच्चों को लेकर भाग गया। सुबह बड़ी बेटी के घर आने पर जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मजदूरी करने वाला अफरोज ककरा में किराये के मकान में पत्नी साजदा और चार बच्चों के साथ रहता था। 12 वर्ष की बड़ी बेटी सना मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर काम करती है। रविवार रात अफरोज शराब के नशे में घर आया था। शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में अफरोज ने पत्नी को पीट दिया। दीवार पर सिर मारने से साजदा बेहोश होकर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव के ऊपर रजाई डालकर आरोपी दो बेटे व बेटी को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'नशे में दरिंदा बन जाता था बड़ा भाई, पत्नी से करता था दुष्कर्म, इसलिए मार डाला'; आरोपी का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बेटी सना काम से लौटी तो घर खाली मिला। मां साजदा को आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने रजाई हटाकर देखा तो मां मृत मिली। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। मां शायरा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

बिलख पड़ी बहन, बोली- हैवान ने मार डाला
घटना की सूचना पर मृतका के मोहल्ला अंटा में रहने वाले चाचा जहीर, चचेरी बहन खैरुनिशा पहुंची। बिलखते हुए खैरुनिशा बोली कि हैवान ने उनकी बहन को मार डाला। महिला पुलिस ने संभाला। शराब का आदी अफरोज मेहनत-मजदूरी करता था। वह अपनी कमाई शराब में उड़ा देता था। इसके चलते परिवार में आर्थिक तंगी रहती थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए 12 वर्षीय बेटी सना मोहल्ले में लोगों के घरों में काम करने जाती थी। सना ने पुलिस को बताया कि वह रात में कार्यस्थल पर रुक जाती थी। 

पूछताछ में पत्नी को ठहराया गलत 
दस साल की बेटी सदफ, छह वर्षीय अरमान और ढाई साल के अब्दुल रहमान को लेकर भागे अफरोज को पुलिस ने तलाश कर लिया। सदर इंस्पेक्टर अरविंद चौहान के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पत्नी को गलत ठहराया। बोला कि मजदूरी करने के साथ नशा भी कर लेता था। उसकी पत्नी ही गलत थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार की रात समझाने के दौरान साजदा झगड़ने लगी। गुस्से में आकर दीवार से सिर मार दिया।  

फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने 
सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लेकर नमूने लिए। पुलिस ने पड़ताल भी शुरू कर दी है।

आए दिन मारपीट के चलते मायके चली गई थी साजदा 
शराब पीकर आए दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने वाले अफरोज से तंग आकर साजदा मायके चली गई थी। उसने कार्रवाई के लिए महिला थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन बच्चों की खातिर हालात से समझौता करते हुए वह ससुराल लौट आई थी।

सिंधौली के मुड़िया पवार की रहने वाली साजदा का निकाह करीब 18 साल पहले अफरोज के साथ हुआ था। निकाह के बाद ईदगाह रोड स्थित ससुराल आई थी। कुछ समय के बाद मोहल्ला ककरा में किराये का मकान लेकर रहने लगी थी।

ये भी पढ़ेंUP: 'तिहाड़ से बोल रहा हूं...माथे में गोली मारूंगा', बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति को मिली धमकी

अफरोज अपनी पत्नी पर शक करता था। रोजाना शराब पीकर मारपीट भी करता था। अफरोज की आदतों से तंग आकर करीब एक साल पहले साजदा ने कठोर निर्णय लिया और अपने मायके में जाकर रहने लगी। उसने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर भी दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और काउंसलिंग की। 

बच्चों के कारण किया था समझौता 
चार बच्चों की परवरिश के कारण साजदा ने हालात से समझौता कर लिया और फिर आकर रहने लगी। परिवार का विवाद थाने तक पहुंचने के बाद भी अफरोज की आदतों में सुधार नहीं हुआ। उसके शराब पीने का साजदा विरोध करती थी। तभी उसने रास्ते से हटा दिया। 

मृतका के सिर में चोट, हाथ और पैर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार, दस दिन पहले भी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। यह बात साजदा ने उन्हें बताई थी, लेकिन बच्चों के कारण वह चुप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed