{"_id":"650c11d9adb1da5aa10cfc63","slug":"man-dies-due-to-electrocution-in-the-supporting-wire-of-electric-pole-in-shahjahanpur-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, युवक की मौत, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, युवक की मौत, तीन लोग झुलसे
Thu, 21 Sep 2023 03:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:20 PM IST
सार
नयागांव सहबागपुर निवासी सुखवीर सिंह के घर के बाहर हैंडपप लगा है, जो खराब हो गया था। नल के पास में ही विद्युत पोल है, जिसके सपोर्टिंग तार में करंट था। बृहस्पतिवार को सुखवीर सिंह व अन्य लोग नल को सही कर रहे थे, तभी सुखवीर सपोर्टिंग तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सुखवीर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के नयागांव सहबागपुर में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक घटना घटित हुई। गांव में हैंडपंप ठीक करते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने से गांव निवासी सुखवीर सिंह शाक्य (28) की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सुखवीर सिंह बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे अपने घर के पास लगे हैंडपंप को ठीक कर रहा था। नल के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन खंभे में लगे सपोर्टिंग तार से छू रही थी। नल सही करते समय सुखबीर सपोर्टिंग तार के संपर्क में आ गया। इससे उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आलोक हत्याकांड: अगर जागते न तो पूरी परिवार को मार देते बदमाश, दीवार से मिले इन सबूतों ने साफ किए खतरनाक मंसूबे
विज्ञापन
इस बीच सोनेलाल, राजू, राजवीर बचाने आए तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह उन्हें बचाया गया। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां सुखवीर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। सुखवीर की मौत से उसकी पत्नी शोभा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उनका एक साल का बेटा सोनू भी है।