फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man committed suicide after quarrel with wife in shahjahanpur

Shahjahanpur: पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल आए युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 27 Mar 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

जलालाबाद में ससुराल आए युवक का शव सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। बताया गया है कि रविवार शाम युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह चला गया था। 

विज्ञापन
man committed suicide after quarrel with wife in shahjahanpur
सुशील का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजहांपुर के जलालाबाद में सोमवार की सुबह सिकंदरपुर गांव के समीप सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकता मिला। शव की शिनाख्त हरदोई के थाना पाली के गांव खमरिया निवासी राजकुमार के बेटे सुशील के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक ससुरालवाले में सुशील की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह चला गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन

25 मार्च को आया था ससुराल 

सुशील नोएडा स्थित एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। 25 मार्च को वह बारहपत्थर चौराहे के समीप आसरा आवास कॉलोनी के पास रह रहे अपने साले रंजीत की शादी में शामिल होने आया था। उसकी पत्नी पूजा पहले से ही मायके आ गई थी। बरात से लौटने के बाद रविवार को सुशील ने अपनी पत्नी को ससुराल चलने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर सुशील की देर शाम पत्नी से काफी कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन

ससुराल वालों ने की शिनाख्त 

रात करीब आठ बजे सुशील घर से चला गया। सोमवार सुबह लोगों ने शव देखने पर पुलिस को सूचना दी। सुशील के ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। सुशील के पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पत्नी से रविवार शाम कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद सुशील घर से चला गया था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed