फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man beat his minor daughter to death over love affair in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात, पिता ने नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला; इस बात से था खफा

Tue, 04 Nov 2025 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 04:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
man beat his minor daughter to death over love affair in Shahjahanpur
एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के सुतनेरा गांव में मंगलवार सुबह रूबी (17) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फोन पर किसी से बात करता देखने से गुस्साए पिता नूर मोहम्मद ने गुस्से में पीटने के साथ ही लाठी से गर्दन दबा दी। सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि देर शाम आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले नूर मोहम्मद बेटी रूबी के अलावा बेटा कुर्बान और बहू सलमा हैं। एसपी ने बताया कि जांच से पता चला कि रूबी का दिल्ली में रह रहे अरमान नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिद पर भाई कुर्बान ने रूबी के नाबालिग होने के बावजूद उसका रिश्ता अरमान से तय कर दिया था। इसके बावजूद वह दूसरे लड़कों से बात करती थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद नूर मोहम्मद खेत पर, बेटा कुर्बान ऑटो चलाने के लिए रवाना हो गया। बहू सलमा गांव के ही एक घर में सबमर्सिबल पर कपड़े धोने के लिए चली गई। करीब साढ़े दस बजे जब नूर मोहम्मद खेत से वापस घर आए तो देखा कि बेटी रूबी किसी से फोन पर बात कर रही थी। टोकने पर रूबी ने अपने पिता को अपशब्द कह दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी के वार से फटा सिर 
नाराज नूर मोहम्मद ने कोने में रखी लाठी उठाई और रूबी को पीटना शुरू कर दिया। लाठी के वार से रूबी का सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। नूर मोहम्मद का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने लाठी को बेटी की गर्दन पर रख दिया। वहीं, घर में शोर-शराबा सुनकर घर आई बहू सलमा ने ससुर को रोका, लेकिन तब तक रूबी की मौत हो चुकी थी। 

बुधवार को पोस्टमॉर्टम होने से ही स्पष्ट होगा कि मौत चोटों से हुई या गर्दन दबने से। हालांकि अभी सिर में चोटों के कारण जान जाने की बात मानी जा रही है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाठी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed