फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man arrested for fraud in the name of government scheme

शातिर ठग गिरफ्तार: सरकारी योजना के नाम पर दो हजार लोगों से की ठगी, केंद्र सरकार की फर्जी मुहर बरामद

Wed, 13 Sep 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 03:39 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक जालसाज ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के नाम पर खेल कर दिया। उसने गांव-गांव जाकर करीब दो हजार लोगों को ठगी के जाल में फंसा लिया। लोगों से 100-100 रुपये वसूल लिए। पुलिस ने मंगलवार को जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तब इसका खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Man arrested for fraud in the name of government scheme
जलालाबाद पुलिस ने पकड़ा जालसाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जलालाबाद थाना की पुलिस टीम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसने सिलाई मशीन का लालच देकर लगभग दो हजार लोगों से चार लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी के पास से केंद्र सरकार की फर्जी मुहर समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


जलालाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम बघापुर पंचायत भवन में पंकज शर्मा निवासी ग्राम पिपरी (थाना कटरा) को गिरफ्तार किया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी पंकज शर्मा ने ठगी की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से पुलिस को लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन, एक फर्जी अंगूठा क्लोन, केंद्र सरकार की फर्जी मोहर, तीन सिलाई मशीन, 29 आधार कार्ड समेत कई डॉक्यूमेंट और 17070 रुपये नकद मिले हैं। 

विज्ञापन

ऐसे बनाया ठगी का प्लान 

पूछताछ में आरोपी पंकज ने बताया कि 13 जनवरी 2023 को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का एक नोटिफिकेशन प्रकाशित हुआ। इसकी विज्ञप्ति 20 मई 2023 को प्रकाशित हुई। उसने सोचा कि इसके फॉर्म भरवाकर सिलाई मशीन सरकार द्वारा दिए जाने के नाम पर लोगों से 100-100 रुपये लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

जालसाज ने गांव -गांव जाकर 1952 व्यक्तियों के फार्म भरकर लिस्ट तैयार की थी। इनसे अब तक 100-100 रुपये ले लिए गए। इसके बाद छह दिवसीय  प्रशिक्षण और 10 हजार रुपये लेकर सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के नाम पर फिर से इनका रजिस्ट्रेशन कराकर इन लोगों से 100-100 रुपये लिए जा सकते हैं। वह लगभग 4 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। 

ये सामान हुआ बरामद 

- लैपटॉप मय चार्जर,
- कैमरा, 
- बायो मैट्रिक मशीन, 
- फर्जी अंगूठा क्लोन,
- मोबाइल फोन,  
- केंद्र सरकार की फर्जी मोहर,
- इंक पैड 
- एक मोटर साईकिल ,
- तीन सिलाई मशीन, 
- 17070 रुपये 
-  प्रेस विज्ञप्ति की छाया प्रति, 
- परीक्षण हेतु ऑनलाइन प्रार्थना पत्र की छाया प्रति , 
- रजिस्टर (जिस पर कार्ड धारकों के नाम पता ,मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड नंबर व फोटो का विवरण है) 
- 29 आधारकार्ड 
-  उप्र भवन एवं अन्य सनिर्माण ,कर्मकार कल्याण बोर्ड के 18 पहचान पत्र 
- 8-नियोजन प्रमाण पत्र खाली व भरे हुए
- महिला/पुरुष के 118 फोटो
- 22 ई- श्रम कार्ड  
- विश्ववर्मा  श्रम सम्मान योजना के 95 फार्म आदि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed