फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Malfunction in 33 KV line due to storm, electricity stalled

Shahjahanpur News: आंधी से 33 केवी लाइन में आई खराबी, ठप रही बिजली

Fri, 19 May 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Malfunction in 33 KV line due to storm, electricity stalled
जमौर में तेज हवा में पोल के साथ ट्रांसफार्मर गिर पड़ा।
शाहजहांपुर। तेज आंधी-बारिश के चलते जिले का बिजली नेटवर्क पटरी से उतर गया। शहर क्षेत्र के बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बीच गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन जोड़कर सप्लाई को बहाल किया गया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया। 220 केवी पैना स्टेशन की 33 केवी लाइन ट्रिप होने से बहादुरगंज उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। आंधी रुकने के बाद एसएसओ ने फीडर चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद पाल्ट ढूंढने के लिए गश्त की गई। नगरीय क्षेत्र में फाल्ट न मिलने पर करीब साढ़े नौ बजे गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई बहाल की गई। इसके बाद कैंट के अंदर गश्त शुरू की। वहां पेड़ की डाल लाइन से छूती मिली। इसे हटाया गया। इसके बाद शाम पांच बजे उस लाइन से बहादुरगंज को जोड़कर सप्लाई को बहाल किया।
विज्ञापन

तार टूटने से तीन फीडर बंद हुए
-आवास विकास फीडर पर तार टूटने के चलते साउथ सिटी, बरेली मोड़ व आवास विकास फीडर बंद हो गया। इससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई। अवर अभियंता संजीव कुमार ने लाइन पर गश्त शुरू कराई। तब नैनीताल ढाबे के पास 11 केवी का तार टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल के साथ ट्रांसफार्मर गिरा
-तेज हवा के झोंक में जमौर के इकनौरा गांव के आगे ट्रांसफार्मर पोल के साथ जमीन पर आ गिरा। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई को बहाल करने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed