फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Male Cheetal killed in Mala range, four arrested, three fled

Shahjahanpur News: माला रेंज में नर चीतल का मारा, चार गिरफ्तार, तीन भागे

Sun, 14 Sep 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Male Cheetal killed in Mala range, four arrested, three fled
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान शिकारियों के गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता पाई। टीम ने मौके से चार शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नर चीतल का मांस, खाल, सींग, कुल्हाड़ी, बंका और अन्य उपकरण बरामद किए। वहीं तीन आरोपी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों को विभागीय केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

माला रेंज की ओर से दर्ज किए गए विभागीय केस में बताया कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वन दरोगा सुमित कुमार, वन रक्षक सचिन सिंह और हृदेश कुमार पटेल भैरों बीट के माला कक्ष संख्या 128 सी में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना पर घेराबंदी की गई, इसमें सात लोग चीतल का शिकार कर मांस के साथ जंगल से बाहर निकल रहे थे। घेराबंदी में चार व्यक्ति दबोच लिए गए। जबकि तीन भाग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवकुमार उर्फ छोटे पुत्र गिरधारी, भूरा पुत्र गया प्रसाद निवासी भैरों कला थाना माधोटांडा, रीतराम पुत्र भोले राम निवासी ग्राम संडई, रामपाल पुत्र राम विलास निवासी ग्राम हरनाई थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई।
इनके पास से प्लास्टिक बैग में करीब एक किलो चीतल का मांस, एक बंका, एक कुल्हाड़ी, नर चीतल की खाल व सींग बरामद किए गए। वहीं, मौके से एक बाइक भी जब्त की गई।
वहीं, भागे हुए आरोपियों में मातादीन पुत्र भगवानदास, छत्रपाल पुत्र लुकई निवासी ग्राम भैरों कला थाना माधोटांडा, नेमचंद्र पुत्र बुलाकी राम निवासी ग्राम खुर्द कला, माधोटांडा शामिल बताए जा रहे हैं।

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। इस सफलता को वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। शिकारियों को पकड़ने में रेंजर रोबिन कुमार सिंह, वन दरोगा राम भरत यादव, वनरक्षक बाबूराम वनरक्षक की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed