फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mala Singh represented the folk culture of Uttar Pradesh in Udaipur.

Shahjahanpur News: उदयपुर में माला सिंह ने किया उप्र की लोक संस्कृति का प्रतिनिधित्व

Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mala Singh represented the folk culture of Uttar Pradesh in Udaipur.
उदयपुर में सीसीआरटी के क्षेत्रा​धिकारी अभीक सरकार से सर्टिफिकेट लेतीं ​शि​क्षिका माला सिंह। स्र
शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर जिगनेरा की सहायक अध्यापिका माला सिंह ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग, उदयपुर में आयोजित हमारी सांस्कृतिक विविधता के दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह उत्तर प्रदेश स्टेट टीम की सदस्य के रूप में प्रशिक्षण में शामिल हुईं और प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को देशभर से आए शिक्षकों के बीच साझा किया।
विज्ञापन

माला सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझना और संस्कृति को शिक्षा से जोड़ना रहा। इसमें विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने अपनी-अपनी लोककलाओं, लोकगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प, लोककथाओं, पारंपरिक खेलों और स्थानीय परंपराओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

अलग-अलग प्रदेशों की प्रस्तुतियों के माध्यम से विविधता में एकता की भारतीय भावना को समझने का अवसर मिला। प्रशिक्षण में कला आधारित शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभवात्मक अधिगम, समावेशी शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माला सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, गतिविधियों और अनुभवों को विद्यालय में विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed