फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Making the winning pigeons The owner gave fridge

कबूतरों ने विजयी बनकर मालिक को दिलाया फ्रिज

Thu, 03 Dec 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Making the winning pigeons The owner gave fridge
गत दिनों हुए स्वर्गीय सैयद शबाब अहमद पिजियंस फ्लाइंग टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने टूर्नामेंट विजेता देवी सरन को इनाम के फ्रिज देकर उनका उत्साहवर्धन किया। देवी सरन के कबूतरों ने 107 घंटेेेे 35 मिनट की परवाज कर पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान के विजेता कामरान खां को टीवी और तीसरे स्थान के विजेता काकू खां को साइकिल इनाम में दी गई। दूसरा स्थान पाने वाले कामरान खां के कबूतरों ने 97 घंटे और 55 मिनट तथा काकू खां के कबूतरों ने 87 घंटे परवाज की थी। चौथे स्थान पर रहे सैयद रिजवान अब्बास उर्फ गुड्डे के कबूतरों ने 84 घंटे 11 मिनट उड़ान भरी थी। इस अवसर पर कोच निजाकत खां को एक हजार रुपये के नोट वाली माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में हाफिज अयूब खां को हरे कबूतर का इनाम एक मोबाइल सेट के रूप में दिया गया। आयोजक सैयद सईद अहमद ने आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण में सैयद रिजवान अब्बास, शानू खां, अशर्फी खां, मंजूर खां, शबलू खां, शाहरुख खां, सैयद तारिक अब्बास, लकी, जावेद, तौकीर, तफसीर, गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed