फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Make Bavlkedha overall champion

भावलखेड़ा बना ओवरआल चैंपियन

Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Make Bavlkedha overall champion
बेसिक शिक्षा विभाग की 31वीं जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर स्तर की चैंपियनशिप जीतकर विकास खंड भावलखेड़ा ओवरआल चैंपियन रहा। व्यक्तिगत रूप से प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में जलालाबाद के अमन और बालिका वर्ग में शीतल चैंपियन बनीं। जबकि जूनियर वर्ग में मदनापुर के देवेंद्र और बालिका वर्ग में भावलखेड़ा की जूली चैंपियन रहीं। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इअवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने कार्यक्रम आयोजकों और खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता के अध्यक्ष बीएसए राकेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय संजय शुक्ला ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इससे पूर्व विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन ने प्रथम, आमिर ने द्वितीय, हर्ष ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में अमन, रूप, आमिर, लंबी कूद में संदीप, सचिन, छोटू, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रूबी, शीतल, शहरीन, 100 मीटर दौड़ में शीतल, रूबी, पिंकी, लंबी कूद में रूबी, शहरीन, ज्योति ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। बालिका खो-खो में भावलखेड़ा विजेता, बंडा उपविजेता, बालक वर्ग में बंडा विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता, अंत्याक्षरी में ददरौल विजेता और जैतीपुर उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक  बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज, फरमान, दिलीप, 200 मीटर दौड़ में देवेंद्र, सूरज, अनूप, 400 मीटर दौड़ में मोहित, पंकज, सूरज, 600 मीटर दौड़ में सर्वेश, अनूप, विपिन, 80 मीटर हर्डिल रेस में राजू, कुलदीप, अरुण, लंबी कूद में मोहित, देवेंद्र, आरिफ, गोला फेंक में मुमताज, देवेंद्र, अंकित, चक्का फेंक में देवेंद्र, मुमताज, अं$कुर, तथा बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जूली, मधु, रुचि, 200 मीटर दौड़ में चांदनी, जूली, ज्योति, 400 मीटर दौड़ में जूली, चांदनी, मधु, 600 मीटर दौड़ में आकृति, वैष्णी, केशकली, 80 मीटर हार्डिल रेस में जूली, मधु, आकृति, लंबी कूद में पिंकी, रुचि, आस्था, गोला फेंक में लता, फरीन, ज्योति, चक्का फेंक में ज्योति, लता, फरीन, सुलेख में किरन, कोमल, उत्कर्ष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। बालिका कबड्डी में निगोही विजेता, बंडा उपविजेता, बालक कबड्डी में भावलखेड़ा विजेता, जलालाबाद उपविजेता, खो-खो में बंडा विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता बना। बैडमिंटन में ददरौल, पुवायां, वॉलीबाल में पुवायां और निगोही, फुटबाल में ददरौल और बंडा, बालिका बैडमिंटन में ददरौल और मिर्जापुर, वॉलीबाल में कटरा और ददरौल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया।

देवेश वाजपेयी और डॉ. विनय गुप्ता के संचालन में हुए समापन समारोह में वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक लेखाधिकारी एसएसए पीपी सिंह, शिक्षक नेता संजय सिंह, राधारमण त्रिपाठी, जागेश पाली, इमरान सईद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed