फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Make a career by sweating in the field

Shahjahanpur News: मैदान में पसीना बहाकर बनाएं कॅरिअर

Mon, 30 Oct 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Make a career by sweating in the field
कृतिका
0 संत कृपाल एकेडमी में छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मोबाइल गेम से दूरी बनाकर मैदान में खेलों में मेहनत कर कॅरिअर बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी और जिम्नास्टिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 40 छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने कहा कि बच्चा यदि बीमार रहता है तो पढ़ाई में 100 फीसदी अंक लाने से काेई फायदा नहीं है। पढ़ाई के साथ खेल के माध्यम से शरीर भी फिट रखा जा सकता है।
विज्ञापन

शरीर से फिट रहने वाले बच्चे शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी सुविधा होती है। खेल अब कॅरिअर के नए आयाम विकसित कर चुका है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के बाद मान-सम्मान के साथ धन भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा इसके उदाहरण हैं। बमनिया ने कहा कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी खेल के जरिये अपना कॅरिअर बना रहीं हैं। जिला स्तर से मंडल, फिर प्रदेश और नेशनल स्तर तक का सफर पूरा करने से खेल कोटे से नौकरी की राह आसान हो जाती है।

उन्होंने सलाह दी कि मोबाइल में गेम खेलने की अपेक्षा मैदान में कोई भी एक खेल में पसीना बहाएं। स्कूल के डायरेक्टर सुशील रस्तोगी और प्रधानाचार्य श्वेता रस्तोगी ने अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
-
ये पूछे सवाल
प्रश्न-खेल के जरिये सरकारी नौकरी कैसे प्राप्त कर सकते हैं
-आस्था
उत्तर-खेल से शरीर को फिट रखने के साथ खेल कोटे पर छूट के आधार पर नौकरी पा सकते हैं।
प्रश्न-यहां खेलों की तैयारी कराने के लिए क्या इंतजाम हैं।
-निविशा रस्तोगी
उत्तर-हथौड़ा में स्पोर्ट्स स्टेडियम हैं, जहां पर खेल के सारे इंतजाम हैं।
प्रश्न -स्टेडियम में खेलने के लिए क्या शुल्क देना पड़ता है।
-अिक्क्षता
उत्तर-स्टेडियम में साल का मात्र 60 रुपये शुल्क देना पड़ता है।
-
खेल से कई फायदे
खेलों के जरिये शरीर फिट रहता है, साथ ही कॅरिअर बनाने का रास्ता भी प्रशस्त होता है। विद्यार्थियों को एक खेल में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।
- वान्या यादव
---------
मोबाइल पर गेम से बचें
-वर्तमान समय में अधिकतर बच्चे मोबाइल पर अपना समय गुजारते हैं, जबकि खेल के मैदान पर जाने से शरीर फिट रहने के साथ कई लाभ मिलते हैं।
- कृतिका

कृतिका

कृतिका

कृतिका

कृतिका

कृतिका

कृतिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed