{"_id":"60df64778ebc3e932312f326","slug":"mahangai-in-cylinder-price-shahjahanpur-news-bly4518484144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के दाम बढ़ने से बिगड़ा घर का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के दाम बढ़ने से बिगड़ा घर का बजट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रसोई गैस सिलिंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। 25.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ रसोई गैस की कीमत 861.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। इससे कई घरों का बजट गड़बड़ा गया है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाएं काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में बढ़ती महंगाई परेशान कर रही है।
पेट्रोल और डीजल के बाद अब लोगों की सबसे अहम जरूरत रसोई गैस सिलिंडर व दूध के दामों में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। पहले 14.2 किलो वाला घरेलू सिलिंडर 836 रुपये का था, लेकिन अब इसके दाम बढ़कर 861.50 तक जा पहुंचे हैं। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर का दाम 1617.50 रुपये हो गया है। यह अब तक 1535.50 रुपये का था। इसी तरह अमूल दूध कंपनी की ओर से दो रुपये की प्रति लीटर बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे एक लीटर दूध के दाम 50 रुपये हो गए हैं। कोरोना महामारी के दौर में रसोई गैस व दूध की कीमतों में दाम बढ़ने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हर परिवार में होता है, लेकिन सरकार ने दाम बढ़ाकर बजट बिगाड़ दिया है। अब पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। महंगाई ने अब लोगों को परेशान कर दिया है। सरकार महंगाई को बढ़ाने में लगी हुई है। - प्रतिभा सक्सेना
विज्ञापन
सरकार ने उज्ज्वला योजना में लोगों को मुफ्त सिलिंडर बांट दिए, लेकिन अब गैस के दाम आसमान छू गए हैं। इसके अलावा सरकार ने सब्सिडी भी खत्म करके दोहरी मार दी है। अब लोग महंगाई से काफी परेशान हैं। - पूनम मिश्रा
पहले पेट्रोल, डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि की गई, अब रसोई गैस और दूध के दामों को भी बढ़ा दिया है। ऐसी महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है। पति की आय सीमित है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। - प्रभा अवस्थी
जो चीज रोजाना के उपयोग में जुड़ी हुई हैं। सरकार उनके दाम बढ़ाकर आम लोगों का जीना मुहाल कर रही है। रसोई गैस के दाम एक बार फिर से बढ़ाने से घर का बजट बिगड़ेगा ही, सीमित आय वालों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। - अंजू