फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahadev's procession started with great pomp... the city was drenched in Shiva devotion

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली महादेव की बरात... शिवभक्ति से सराबोर हुआ शहर

Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahadev's procession started with great pomp... the city was drenched in Shiva devotion
​शिव बरात में भजनों पर नृत्य करते ​शिवभक्त। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। शहर में बैंडबाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकली शिव बरात में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों के साथ नृत्य करते भूतप्रेत के स्वरूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। शिव बरात में उमड़ी भीड़ से शहर शिवमय हो गया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम शिव बरात का शुभारंभ चौक से हुआ। इसके बाद शिव बरात चित्रा टॉकीज, कच्चा कटरा मोड़, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज पंचराहा, सदर बाजार, टाउनहाल होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। शिवजी व मां पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ। डमरू की ध्वनि पर तांडव नृत्य करते शिव रूप में सजे कलाकार व रथ पर आसीन शिव परिवार समेत झांकियों पर पुष्पवर्षा कर उनकी आरती उतारी गई।
विज्ञापन

जगह-जगह शिव बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भोले बाबा के भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। वैद्यराज किशन आदि मौजूद रहे।

शिव बरात में भजनों पर नृत्य करते शिवभक्त। स्रोत: जागरुक पाठक

शिव बरात में भजनों पर नृत्य करते शिवभक्त। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed