फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   maha shivratri

फूलों और बिजली की झालरों से सजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri
शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भगवान शिव की पूजा अर्चना का दिन महाशिवरात्रि बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। भोले के भक्त शिव मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और भोले बाबा से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करेंगे। महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर जिले के शिव मंदिरों में बुधवार सुबह से ही साफ-सफाई का काम चला। मंदिरों को फूलों व बिजली के झालरों से सजाया गया, जिससे रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की छाया पड़ने से मंदिरों की रौनक फीकी पड़ गई थी। इस बार मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भोले के भक्तों का तांता लगने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी और वैक्सीन आने के बाद लोग थोड़ा निश्चिंत हुए हैं। महाशिवरात्रि पर उपवास रखने वाले भक्त बुधवार को दिनभर दुकानों से व्रत का सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

इधर, शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है, वहीं मंदिर समितियों के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुटे हैं। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से ही कपाट खोल दिए जाएंगे। शहर के बाबा विश्वनाथ, बनखंडी नाथ, चौकसीनाथ, प्राचीन शिव बड़ा मंदिर और त्रिलोकी नाथ धाम पैना बुजुर्ग को खासतौर पर सजाया गया है। इनके अलावा जिले के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में इस तरह से करें पूजन
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगा। सुबह 6:38 से 7:57 बजे तक शुभ योग है। बाबा विश्वनाथ मंदिर पुजारी उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पूजन के लिए दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर मुहूर्त अनुसार पवित्र आसन पर बैठकर हाथ में जल, रोली, चावल, फूल लेकर व्रत पूजा का संकल्प लें। भक्ति भाव से मन में ओम नम: शिवाय का जप करते हुए सामग्री अर्पित करें। गौरी गणेश नंदी और गुरु का प्रथम पूजन करें। बाद में चंदन, चावल, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, धूप, दीप आदि से शिव पूजन करें। बेर, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी, जौ, काले तिल, चावल, आर्क, पत्र, दुर्बा, पंचामृत, भस्म बुरा वस्तु आदि अर्पित करें। इसके बाद आरती करें। रुद्राभिषेक कराएं या करें। शिवपुराण पढ़ें और शिव चालीसा, स्त्रोत, श्लोक, मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि का पाठ करें।

आज निकलेगी शिव बारात
महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को सरायकाइयां से शिव बरात निकाली जाएगी। जोकि कड़ी सुरक्षा के बीच दलेलगंज, पुत्तूलाल चौराहा होते हुए रोजा मंडी समिति पहुंचेगी। शिव बरात को लेकर बुधवार को तैयारियां की गईं।

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवलिंग का फूलों से शृंगार करता भक्त । संवाद

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवलिंग का फूलों से शृंगार करता भक्त । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed