{"_id":"621a82646d0b760f3f67ecf3","slug":"magic-loader-trampled-laborers-on-the-highway-one-died-shahjahanpur-news-bly4767079145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मैजिक लोडर के रौंदने से मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मैजिक लोडर के रौंदने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जलालाबाद घायल श्याम बाबू
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर मरम्मत कार्य में लगे क्षेत्र के गांव कटकिया निवासी वीरपाल को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। हादसे में वीरपाल की मौत हो गई। वहीं खिरिया निवासी मजदूर अजय कुमार समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जलालाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह बारहपत्थर चौराहे से नगरिया गांव के बीच काम शुरू हुआ। हाईवे पर क्षेत्र के गांव कटकिया निवासी 40 वर्षीय वीरपाल व थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव खिरिया निवासी अजय कुमार कोलतार, बजरी पड़ने से पहले रोड की सफाई कर रहे थे।
सुबह करीब दस बजे शाहजहांपुर की ओर से आए तेज रफ्तार टाटा मैजिक लोडर ने दोनों मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों के घायल होने पर चालक लोडर लेकर भाग रहा था। घटनास्थल से कुछ कदम दूर जलालाबाद पैदल जा रहे गांव उबरिया निवासी श्यामबाबू को भी टक्कर मार दी। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले वीरपाल की मौत हो गई। जबकि घायल श्यामबाबू का इलाज चल रहा है। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक लोडर का चालक शराब के नशे में था। निर्माणस्थल पर लगी लाल झंडियों को तोड़ते हुए उसने मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी। मृतक वीरपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह घर से सुबह आठ बजे मजदूरी करने के लिए जलालाबाद आया था। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।