फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Magh Mela started moving Daigat Ronak

माघ मेला ढाईघाट में बढ़ने लगी रौनक

Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ढाईघाट गंगातट पर शुक्रवार से शुरू हुए माघ मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पहुंच गया है। मंगलवार को मेला कोतवाली प्रभारी ने पुलिस के साथ मेले का भ्रमण किया। दुकानदारों और कल्पवासियों की आमद में बढ़ोत्तरी से मेले में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार से गंगातट पर कल्पवास कर जंगल में मंगल मना रहे श्रद्धालुओं में पुलिस के नहीं पहुंचने से असुरक्षा की भावना थी, लेकिन मंगलवार को मेला कोतवाली प्रभारी कुलदीप मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ मेले में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन

एसपी केबी सिंह ने मेले की सुरक्षा के लिए जिले के विभिन्न थानों से आठ उपनिरीक्षक, दो एचसीपी, 55 कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल, दो ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, फायर यूनिट मय उपकरण को छह जनवरी से 13 फरवरी तक मेले में तैनात किया है। 
विज्ञापन

मेला कोतवाली प्रभारी कुलदीप मिश्र ने बताया कि वह मेले की सुरक्षा में डटे हुए हैं। डायल-100 पुलिस का भी सहयोग ले रहे हैं। दूसरे थानों से ड्यूटी पर लगाया गया फोर्स भी मेले में पहुंच रहा है। एक एसआई ने मंगलवार को ही मेले में आमद कराई है। मेला बाबू तुलसीराम ने बताया कि मेले में जिला पंचायत कैंप कार्यालय में खजाने की सुरक्षा के लिए प्रति वर्ष आने वाली एपी गारद अभी तक नहीं आई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव ने मेलाबाबू को खजाने की सुरक्षा के लिए गारद की मांग उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed