{"_id":"698794b3de0b0896920d85cd","slug":"madrasa-board-two-sector-magistrates-appointed-mobile-teams-also-formed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165025-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड : दो सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त... सचल दल भी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड : दो सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त... सचल दल भी गठित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी सेकेंडरी व आलिम सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलविहीन व सकुशल कराने के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल बना दिया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक सचल दल का गठन किया गया है। सचल दल का प्रभारी वक्फ निरीक्षक केएम शर्मा को बनाया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
डीएमओ ने बताया कि परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन एवं अनुशासित वातावरण में कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति पत्रक एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध करा दी गईं हैं। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।