फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Maa Samuh' (Mothers' Groups) to be formed in council schools; mothers will monitor the Mid-Day Meal (MDM) scheme.

Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों में बनेगा मां समूह, माताएं करेंगी एमडीएम की निगरानी

Wed, 15 Jul 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
'Maa Samuh' (Mothers' Groups) to be formed in council schools; mothers will monitor the Mid-Day Meal (MDM) scheme.
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण (मिड डे मील) योजना की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में मां समूह का गठन किया जाएगा। मां समूह में शामिल बच्चों की माताएं एमडीएम की निगरानी करेंगी। समूह के गठन के लिए बीएसए ने बीईओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बेसिक के प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की छह महिला अभिभावकों का चयन कर मां समूह बनाया जाएगा। इनका नाम विद्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा और रोस्टर के अनुसार प्रत्येक महिला को सप्ताह में एक दिन विद्यालय पहुंचकर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण करना होगा। चयनित अभिभावक भोजन पकाने और परोसने की प्रक्रिया को देखेंगे, स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखेंगे। विद्यालय में रखे रोस्टर रजिस्टर में अपनी टिप्पणी, सुझाव और हस्ताक्षर दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पीएम पोषण योजना में सामाजिक सहभागिता बढ़ाना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। जिन विद्यालयों में स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है, वहां भी मां समूह की महिलाएं भोजन की गुणवत्ता परखेंगी। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि शासनादेश के अनुसार, सभी विद्यालयों में जल्द मां समूह का गठन कर इसकी नियमित निगरानी कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed