फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lunar eclipse 2023 Khandagras Chandra Grahan on Sharad Purnima

Chandra Grahan: शरद पूर्णिमा पर इस बार खंडग्रास चंद्रग्रहण, गर्भवती रखें सावधानी; राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Thu, 26 Oct 2023 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

श्री दैव संपद् ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुणाशंकर तिवारी ने  बताया कि इस बार चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। वहीं ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी जरूरी है।

विज्ञापन
lunar eclipse 2023 Khandagras Chandra Grahan on Sharad Purnima
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शरद पूर्णिमा पर इस बार खंडग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा, जोकि अश्विनि नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी जरूरी है। शाहजहांपुर के श्री दैव संपद् ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुणाशंकर तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण का समय रात 12:54 से 2:32 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले लगेगा। इस प्रकार दिन में 3:54 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद भोजन, पूजन, पाठ आदि का कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छह घंटे के सूतक का पालन अवश्य करें। ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। मेष, वृष राशि वालों के लिए हानि, मिथुन, कर्क राशि को लाभ हो सकता है। सिंह, कन्या, तुला के लिए पीड़ा, वृश्चिक राशि के लिए सुख, धनु, मकर के लिए चिंता, कुंभ को यश तथा मीन राशि को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

प्रदोष काल में रखें खीर
शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है। कहा जाता है कि रात को खीर में अमृत वर्षा होती है। इसके बाद उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। डॉ. करुणाशंकर ने इस बार चंद्रग्रहण लगने के कारण खीर को प्रदोष काल में ही कुछ देर के लिए चांदनी रात में रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चांदनी रात में खीर रखते समय उस पर तुलसी पत्र या कुश जरूर रख दें। अगले दिन प्रसाद के रूप में खीर का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed