फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lumpy virus

लंपी वायरस: रोकथाम को पहुंची गोट पॉक्स वैक्सीन की दस हजार खुराक

Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
lumpy virus
शाहजहांपुर। जिले में दुुधारू गोवंश में जानलेवा लंपी वायरस का संक्रमण रोकने के लिए शासन से गोट पॉक्स वैक्सीन की दस हजार खुराकों की खेप रविवार को यहां पहुंच गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार यह वैक्सीन गोवंश को लगाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। खास यह है कि अन्य जनपदों से पशुओं की यह बीमारी जिले में आने से रोकने के लिए टीकाकरण की शुरुआत जनपद के उन विकास खंडों से की जाएगी, जिनकी सीमाएं पड़ोसी जनपद बरेली, बदायूं से मिलती हैं।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले शहर के मोहल्ला लोधीपुर और मदनापुर क्षेत्र की दो गायों में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए थे। दोनों गायों के शरीर पर कई जगह गांठें उभरने के साथ उन्हें तेज बुखार आया था। तभी से विभागीय अधिकारी इसकी रोकथाम के लिए गांव-गांव पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान चला रहे हैं। दोनों बीमार गायें भी अब सामान्य हो चुकी हैं, लेकिन उनके सीरम, खून और घाव वाले हिस्सों के नमूनों की भोपाल लैब से अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आने से संक्रमण की रोकथाम को पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के पशुओें में अन्य जनपदों से आने वाले पशुओें से संक्रमण रोकने के लिए शासन से गोट पॉक्स वैक्सीन की दस हजार डोज प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से गौवंश का टीकाकरण शुरू किया जाएगा, लेकिन इसमें प्राथमिकता कटरा, खुदागंज, मिर्जापुर, अल्हागंज, भावलखेड़ा आदि ब्लॉकों के गांवों को दी जाएगी क्योंकि इन ब्लॉकों के कई गांवों की सीमाएं पड़ोसी जनपदों को स्पर्श करती हैं। सीवीओ के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि जिले के स्वस्थ पशुओं को लंपी वायरस से बचाने वाली बायो फैंसिंग (टीकाकरण की बाड़) तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली में सूना पड़ा रहा नखासा बाजार स्थल
सिंधौली। पशुओं में लंपी वायरस के संक्रमण के भय से कस्बे में रविवार को साप्ताहिक नखासा बाजार नहीं लगा। जनपद सहित आसपास के जिलों में भी यहां का पशु बाजार विख्यात है। पशुओं की खरीदारी के लिए आसपास के जिलों से तमाम पशुपालक यहां आते हैं। पशुओं में संक्रमण रोकने के लिए रविवार को नखासा नहीं लग सका। गांव गरबापुर निवासी संजीव कुमार ने बताया वह भैंस बेचने जा रहे थे, लेकिन नखासा नहीं लगने की जानकारी पाकर घर के लिए रास्ते से ही वापस लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed