{"_id":"675dd5923030c65b2c0142e4","slug":"lucknow-delhi-road-will-be-connected-to-palia-highway-13-km-long-bypass-is-being-built-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-133465-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पलिया हाईवे से जुड़ेगा लखनऊ-दिल्ली मार्ग, बन रहा 13 किमी लंबा बाइपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पलिया हाईवे से जुड़ेगा लखनऊ-दिल्ली मार्ग, बन रहा 13 किमी लंबा बाइपास
Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पलिया नेशनल हाईवे से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ेगा। इसके लिए करीब 13 किमी लंबे बाइपास का निर्माण चल रहा है। इससे जाम की समस्या का हल होगा। साथ ही आवागमन भी सुलभ होगा। कार्यदायी संस्था ने बताया कि 20 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
लखनऊ-पलिया हाईवे निर्माणाधीन है। पुवायां रोड स्थित पैना हाइडिल से होते हुए एनएच-30 के पास मौजमपुर तक करीब 13 किमी के बाइपास का निर्माण हो रहा है। इसमें पैना हाइडिल के पास रिंग रोड के ऊपर से होते हुए करीब 600 मीटर लंबा माइनर ब्रिज बनाया जा रहा है, जो रिंग रोड में आकर मिल जाएगा। इसके अलावा शहबाजनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और गर्रा नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है।
यह बाइपास बरेली रोड पर मौसमपुर के पास आकर मिलेगा। यहां पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से पलिया, पूरनपुर, पुवायां व बंडा-खुटार से आने या जाने वालों को शहर से होते हुए गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। बाइपास से दोनों हाईवे को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
शाहाबाद तक बनेंगे अंडरपास
पलिया हाईवे को दिल्ली-लखनऊ हाईवे से चांदापुर जाने वाली रोड के पास जोड़ा जाएगा। शाहाबाद तक रास्ते में पड़ने वाली सड़कों पर अंडरपास बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। शाहजहांपुर से खुटार बॉर्डर तक एनएचएआई सड़क का चौड़ीकरण कार्य करा रहा है। इसे दिसंबर 2024 तक पूरा करना है। पूरा निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
-- -- --
शहर में बड़े वाहन नहीं आएंगे
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक इस बाइपास का निर्माण होने से पलिया से लखनऊ जाने वाले वाहनों को शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पलिया से लखनऊ जाने वाले वाहन सीधे बाइपास से होते हुए निकल जाएंगे। रिंगरोड में काफी मोड़ और लंबाई अधिक होने से वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। इसके निर्माण से वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। दोनों हाईवे से जाने वाले वाहनों को काफी आसानी हो जाएगी।
-- -- --
लखनऊ-पलिया हाईवे से एनएच 30 को जोड़ने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 20 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। 2025 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक, एनएचएआई