{"_id":"6a4e8fa1b7d546d5130102df","slug":"low-quality-fennel-seeds-were-being-turned-green-using-chemicals-the-establishment-was-sealed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178434-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: केमिकल लगाकर खराब सौंफ को कर रहे थे हरा, प्रतिष्ठान किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: केमिकल लगाकर खराब सौंफ को कर रहे थे हरा, प्रतिष्ठान किया सील
Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के गुनारा स्थित सौंफ फैक्टरी में जांच करते सहायक आयुक्त विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ।
-
- 1
-
Link Copied
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गुनारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां खराब सौंफ को सिंथेटिक केमिकल लगाकर हरा किया जा रहा था। इस दौरान 2.80 लाख रुपये कीमत की 40 क्विंटल खराब सौंफ, 8.5 किलोग्राम सिंथेटिक केमिकल बरामद किया गया। सौंफ के दो नमूने और सिंथेटिक केमिकल का एक नमूना लिया गया है। बिना लाइसेंस के चल रहे प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।
बुधवार दोपहर तीन बजे खाद्य सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुनारा गांव के होरीलाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां पर अलग-अलग बाजारों से खराब सौंफ खरीदकर लाई जाती थी और उस पर केमिकल लगाकर हरा किया जाता था। सौंफ को नई बताकर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा था। खाद्य सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि बरामद हुआ केमिकल स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर का खतरा हो सकता है। इसके बाद टीम ने जलालाबाद में केबी फूड्स फर्म पर पहुंचकर जीरा का एक नमूना लिया। टीम ने शाहजहांपुर में कचहरी रोड स्थित मिस्टर इडली रेस्टोरेंट से हल्दी का एक नमूना लिया है। सहायक आयुक्त ने कहा कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।