फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lover arrested in teenager's death case, sent to jail.

Shahjahanpur News: किशोरी की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 14 Mar 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lover arrested in teenager's death case, sent to jail.
खुटार। किशोरी को ले जाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव धनसिंहपुर के पुजेश कुमार पांडे का गांव के ही जयवीर की 17 वर्षीय पुत्री राजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छह मार्च की रात घर से चले गए थे। पिता ने सात मार्च को पुजेश और पुजेश के पिता प्रदीप पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुजेश आठ मार्च को राजनी को लेकर घर लौट आया था।
विज्ञापन

जयवीर के अनुसार राजनी ने शादी कराने की बात कही थी, इस पर पुजेश के पिता ने तमंचा तान कर राजनी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया था। पुजेश ने आठ मार्च की शाम जहर खा लिया था। जयवीर के अनुसार धमकाने से आहत पुत्री ने नौ मार्च की सुबह जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर पुजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराएं बढ़ाई गईं थीं। शुक्रवार को पुजेश को खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर के पास से पकड़ लिया गया। पुजेश के पिता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed