फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lord Shri Ram gave protection to Jayant

Shahjahanpur News: जयंत को प्रभु श्रीराम ने दिया अभयदान

Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram gave protection to Jayant
बंडा में रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
बंडा। नगर में हो रही रामलीला में श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान के कलाकारों ने शनिवार को जयंत उद्धार के प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम की परीक्षा लेने इंद्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण कर आया और माता सीता के चरणों में चोंच मारकर भागने लगा। श्रीराम ने उस पर बाण चलाया। बाण से रक्षा के लिए वह तीनों लोक में भागा, किंतु किसी ने उसे नहीं बचाया। अंत में नारद जी के कहने पर वह प्रभु श्रीराम की शरण में आया। श्रीराम ने जयंत की एक आंख नष्ट कर उसे अभयदान दे दिया। मुनि अत्रि और अगत्स्य ऋषि के आश्रम होते हुए श्रीराम पंचवटी में प्रवास केे दौरान रहने के लिए आए। पंचवटी में गिद्धराज से भेंट की। जयंत बने जीतू और श्रीराम बने विपिन सांवरिया ने अपने अभिनय से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
विज्ञापन


000

श्रीराम ने धनुष भंग कर सीता जी से किया विवाह
तिलहर। दोदराजपुर मोहल्ले के श्री रामलीला मैदान पर शनिवार की शाम अयोध्या धाम से आए श्री रामलीला नाट्य मंडली के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व, कलाकारों ने जनकपुरी में सीता जी के स्वयंवर का मंचन किया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने जैसे ही धनुष उठाया, तेज आवाज के साथ वह टूट गया। माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डाली। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाने लगे। तत्पश्चात श्रीराम-सीता का धूमधाम से विवाह हुआ। मंचन की व्यवस्था में मेला समिति के संरक्षक कमलेश गुप्ता, प्रबंधक रवि खन्ना, अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, श्याम प्रेमी, अंकुर गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

000

श्रीगणेश पूजन के साथ रामलीला मेले का उद्घाटन

देवकली। श्री रामलीला मेले का विधायक चेतराम ने शुक्रवार की शाम फीता काटकर उद्घाटन किया। शनिवार को अयोध्या धाम से आए श्री दुर्गा विजय आदर्श रामलीला मंडल कमेटी के कलाकारों ने पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया। इस मौके पर मेला प्रबंधक प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान अरुण सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप राय, सुधीर मिश्रा, अंकुर अवस्थी, कुशाग्र अवस्थी, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
खुदागंज में श्रद्धा से हुआ दुर्गा जागरण

खुदागंज। मोहल्ला साहूकारा में शुक्रवार की रात दुर्गा जागरण श्रद्धा से आयोजित किया गया। इस दौरान जागरण पार्टी में आए कलाकारों ने देव स्वरूपों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। भजन गायकों ने माता की भेंंटें सुनानी शुरू कीं तो श्रद्धालु श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। रविवार सुबह तक चले जागरण का समापन तारा रानी की कथा और हलवा-चना के प्रसाद वितरण से हुआ। व्यवस्था में नगर पंचायत के सदस्य सौरभ गुप्ता, रामविलास कश्यप, जोरावर कश्यप, शहजादे, धर्मेंद्र आदि का सहयोग रहा। संवाद

बंडा में रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद

बंडा में रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed