फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lord Shiva in the temple Statues honor life

शिव मंदिर में हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 23 Apr 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva in the temple Statues honor life
ताला तेली बजरिया स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को धूमधाम से देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर में चल रहे श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके उपरांत चौपहिया वाहन पर श्रीराम दरबार, भगवान शिव परिवार, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान जी की दिव्य प्रतिमाओं को विराजमान कराकर शोभायात्रा निकाली गईं, जिसमें महिलाएं और पुरुष मंगलगीत गाते हुए शामिल हुए। यह धार्मिक यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों में होते हुए वापस शिव मंदिर में ही संपन्न हुई। यहां पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed