फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lord Rama killed Ravana and burnt his effigy to ashes.

Shahjahanpur News: श्रीराम ने किया रावण का वध, धू-धूकर जला दशानन का पुतला

Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama killed Ravana and burnt his effigy to ashes.
तिलहर के पोटरगंज में जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : स्वयं
तिलहर। पोटरगंज के मैदान पर चल रही श्री जनता रामलीला में बृहस्पतिवार को श्रीराम-रावण में भीषण युद्ध देख श्रद्धालु दर्शक रोमांचित हो उठे। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही अग्निबाण चलाकर रावण को धराशाई किया, दशानन का पुतला धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेला मैदान भगवान के जयकारों से गूंज उठा। रावण का पुतला जलने के बाद दर्शक उसकी अस्थि रूपी लकड़ियां बीनने में जुट गए। इससे धक्का-मुक्की होने पर पुलिसकर्मियों ने माहौल शांत कराया। बाद में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेला समिति की ओर से कार्यक्रम के समापन पर दुकानदारों, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता (पप्पू), अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000

श्रीराम-केवट संवाद और दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन
बंडा। श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान के कलाकारों ने रामलीला में बृहस्पतिवार को श्रीराम-केवट संवाद और दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंगों का मंचन करके श्रद्धालु दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम भाई लक्ष्मण, माता सीता और सुमंत के साथ निषाद राज से मिलते हैं।
श्रीराम केवट से गंगा पार करने का आग्रह करते हैं। शंका का समाधान होने पर केवट उन्हें गंगा पार कराते हैं। इस बीच, श्रीराम के लक्ष्मण और सीता जी के साथ वन गमन की जानकारी पाकर महाराज दशरथ को गहरा आघात लगता है और वह श्रीराम का नाम लेते हुए अपने प्राण त्याग देते हैं। संवाद
000
अल्हागंज में रविवार से आरंभ होगा रामलीला का मंचन
अल्हागंज। नगर में रामलीला का मंचन रविवार से आरंभ होगा। इसके लिए रामलीला कमेटी का पुनर्गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही मेला मैदान की साफ-सफाई, मंच निर्माण, ध्वनि-प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का काम तेज हो गया।

मेला कमेटी में सर्वसम्मति से अनिल गुप्ता अध्यक्ष और पूर्व विधायक शरदवीर सिंह संरक्षक मनोनीत किए गए। इनके अतिरिक्त गौरव गुप्ता प्रबंधक, रामलखन मिश्रा संयोजक, शुभम गुप्ता सह संयोजक, रमेशचंद्र अग्निहोत्री कार्यकारी अध्यक्ष और अवधेश मिश्रा उप प्रबंधक नामित हुए।
मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मेले का शुभारंभ रविवार को श्री गणेश शोभायात्रा और भूमि पूजन से हाेगा। पांच नवंबर को रावण वध का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed