{"_id":"69d2a6ccc238c14b710efa01","slug":"lord-parashuramas-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-a-procession-will-be-held-on-the-20th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169884-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, 20 को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, 20 को निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
जलालाबाद। 19 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर उनकी जन्मस्थली पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कार्यक्रम आयोजक श्री परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम को सीओ अजय राय व थाना प्रभारी राजीव तोमर ने मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम व शोभायात्रा के रूट व समय की जानकारी ली।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा का शुभारंभ 10 अप्रैल से हो जाएगा। कथा 18 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। लखीमपुर के कचनार निवासी अवधेश मिश्र श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन दोपहर में भगवान का जलाभिषेक व हवन-पूजन तथा शाम सात बजे भगवान की मंगला आरती के बाद घरों में दीपक जलाकर भगवान परशुराम के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।
20 अप्रैल को सुबह पांच बजे से नगर के लोग भजन-कीर्तन के साथ भगवान परशुराम की परिक्रमा करेंगे। दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा की शुरुआत होगी और अपराह्न तीन बजे से मंदिर स्थित धर्मशाला में भंडारा शुरू हो जाएगा। बैठक में समिति के गोपाल द्विवेदी, रामू अग्निहोत्री, विजय मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, टीटू भारद्वाज, प्रशांत सक्सेना, दिलीप अग्निहोत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।