फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lord Parashuram's birthplace will be connected with Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी भगवान परशुराम जन्मस्थली

Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashuram's birthplace will be connected with Ganga Expressway
जलालाबाद में नक्शा देखते एडीएम साथ मे मौजूद एसडीएम - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पर्यटनस्थल घोषित होने के बाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली में विभिन्न विकास कार्य तो होंगे ही, साथ ही इसे गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। हालांकि शाहजहापुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के समीप इस एक्सप्रेस-वे से नगर का जुड़ाव होना पहले से ही प्रस्तावित है। इस एक्सप्रेस-वे से जन्मस्थली तक पहुंचने को सीधा रोड मुहैया कराने की योजना पर भी प्रशासन जल्द ही अमल शुरू करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पहुंचे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने परशुराम मंदिर तक सुलभ व चौड़ा रास्ता बनाने के लिए एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह व राजस्वकर्मियों के साथ ब्लॉक कार्यालय में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्वकर्मियों की टीम गठित कर रामताल व उसके आसपास जमीन की नापजोख और अतिक्रमण चिह्नित करने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि जन्मस्थली को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए यूपीडा को पत्र भेजा जाएगा। कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने सर्वे कार्य ड्रोन के माध्यम से कराने को कहा। भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विनीत मिश्रा व भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जन्मस्थली के विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू किया जाए। इस दौरान परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति के प्रबंधक रामू अग्निहोत्री व अध्यक्ष विनोद चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed