{"_id":"5daa06748ebc3e013a3e544b","slug":"loot-shahjahanpur-news-bly3807786127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। जिले में शुक्रवार को लूट की बड़ी वारदात हो गई। मथुरापुर और टांडा पर्वतपुर रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने जनसेवा केंद्र संचालक से चार लाख रुपये लूट लिए और भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। एएसपी सिटी समेत कई अफसर मौके पर जा पहुंचे। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
कांट थाना क्षेत्र के गांव टांडा पर्वतपुर निवासी जयदीप गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार सुबह वह मथुरापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा रुपये निकालने गए थे। कैशियर से चार लाख रुपये लेकर जयदीप 10:30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बैंक से निकलकर वह बमुश्किल एक किलोमीटर पहुंच पाए, तभी सामने से एक लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और बाइक जयदीप की मोटरसाइकिल के आगे लगा दी। जयदीप ने जैसे ही मोटरसाइकिल रोकी, तभी बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद लुटेरे संपर्क मार्ग से होते हुए भाग गए। पीड़ित ने गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर पहुंचकर भाई को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को फोन किया। दिन दहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस पीड़ित और बैंक कर्मचारी के बयान के आधार पर वारदात को संदिग्ध मान रही है।
बिना लिखापढ़ी बैंक स्टाफ ने दे दिए थे रुपये
सूत्रों के मुताबिक जयदीप के बैंक स्टाफ से अच्छे संबंध थे। अक्सर वह बिना लिखापढ़ी किए ही उसे लाखों की रकम दे दिया करते थे। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। जयदीप जब बैंक पहुंचा तो उसने न तो कोई चेक दिया और न ही विदड्राल भरा। इसके बावजूद उसे बैंक स्टाफ ने चार लाख रुपये दे दिए। अब लूट होने से बैंक कर्मियों के होश उड़े हुए हैं। इस संबंध में जब बैंक प्रबंधक से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसी के चलते पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस यह मानकर घटना की जांच कर रही है कि जयदीप ने बैंक की रकम हड़पने के लिए झूठी लूट की कहानी गढ़ी है। इसलिए पुलिस शनिवार तक घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
जो युवक रुपये लूटने की बात कह रहा है, उसके और बैंक कर्मचारी के बयान में अंतर है। घटना को लेकर और भी कई बातें हैं, जिनके आधार पर घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। संभव है कि शनिवार को पुलिस घटना का खुलासा कर देगी। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी