फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Loot not revealed even after 24 hours, SOG takes suspects into custody

Shahjahanpur News: 24 घंटे के बाद भी लूट का खुलासा नहीं, एसओजी ने हिरासत में लिए संदिग्ध

Mon, 10 Jun 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Loot not revealed even after 24 hours, SOG takes suspects into custody
कलान में घटना के बारे में जानकारी देते सराफा व्यापारी विवेक गुप्ता। स्रोत : स्वयं
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सराफा व्यापारी विवेक गुप्ता से मारपीट के बाद लूटपाट का खुलासा चौबीस घंटे बाद भी नहीं हो सका। घटना के खुलासे के लिए एसओजी ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे विवेक गुप्ता की दुकान पर बाइक सवार आए थे। एक युवक ने अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इस बीच युवक तीन सोने की चेन व अंगूठियां उठाने के बाद विवेक को थप्पड़ मारकर मौके से भाग गए थे। दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद से खलबली मच गई। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी व सीओ जलालाबाद अजय राय ने मौका-मुआयना किया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया है। पुलिस ने पृथ्वीपुर गांव के कुछ युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed