फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lockdown from today

शाहजहांपुर में आज से 21 दिवसीय लॉकडाउन

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
lockdown from today
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार से प्रदेश भर में तीन दिन तक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शाहजहांपुर की सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं। मंगलवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने आईएमए, व्यापार मंडल और दवा विक्रेताओं के साथ बैठक कर जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए क्षेत्रवार नोडल अफसर नामित किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों मेें लगातार भ्रमण करें ताकि लोग घरों में ही रहें।
विज्ञापन

प्रशासनिक बैठक में राइस मिलर्स, रसोई गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप संचालक भी बुलाए गए थे। डीएम ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेंस में मिले दिशा निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन बुधवार सुबह से प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए तहसील, थाना और नगर निकायों के स्तर से जनता के बीच एनाउंसमेेंट शुरू करा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। दवाएं, सब्जियां, फल, आटा दाल, चावल आदि लेने के लिए लोग घरों से बाहर आ सकेंगे और इनकी दुकानें भी खुली रहेंगी। सब्जियों के ठेले मोहल्लों में भेजे जाएंगे ताकि लोगों को मंडी तक न जाना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद केमिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव सुनील गुप्ता ने सवाल किया कि दवा विक्रेता दुकानों तक कैसे जाएंगे। इस पर डीएम ने कहा कि रास्ते में पुलिस को मकसद बताने पर उन्हें नहीं रोका जाएगा। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राइस मिलर और खाद्य वस्तुओं के कारोबारी सभी आवश्यक चीजों का स्टॉक बनाए रखें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके दाम नियंत्रित रहने के साथ किसी चीज की कालाबाजारी नहीं होने पाए। यदि बाहर से माल मंगाना है तो उसे लाने में प्रशासन मदद करेगा और सामान की ढुलाई वाले वाहनों के पास जारी किए जाएंगे, लेकिन ऐसे वाहनों से केवल आवश्यक वस्तुएं ही लाई जा सकेंगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आकाश श्रीवास्तव एवं डॉ. विकास टंडन से कहा कि विशेष परिस्थितियों में मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त बेड की व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुहेलखंड अस्पताल में खुला आइसोलेशन वार्ड
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए प्रशासन के निर्देश पर रुहेलखंड अस्पताल प्रबंधन ने वहां दो वेंटिलेटर से लैस 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि रुहेलखंड अस्पताल की अलग-अलग बिल्डिंग में 180 पब्लिक क्वारंटीन बेड और डॉक्टरों समेत पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 108 अतिरिक्त क्वारंटीन बेड की व्यवस्था कर ली गई है। वहां के डॉक्टरों समेत स्टाफ ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ते ही मरीजों के उपचार और देखभाल को तत्पर रहेंगे। संवाद
बॉर्डर पर ग्रामीण क्षेत्र की सीमाएं सील, काटे गए चालान
पुवायां। जनपद लखीमपुर के लॉकडाउन होने के कारण पुलिस ने सोमवार को सभी सीमाएं सील कर दी। इस दौरान वाहन निकलने पर उनके चालान काटे गए। उधर पुवायां, बंडा में दुकानें खुलीं, लेकिन भीड़ नहीं रही। कई प्रतिष्ठानों के मालिकों ने स्वेच्छा से 31 मार्च तक बंदी की घोषणा कर दी है।
खुटार के गांव रामपुर कलां में नवाजपुर से आगे खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मूड़ा पुलिस चौकी पुलिस ने देहात क्षेत्र से लखीमपुर जाने वाले रास्ते ब्लॉक कर दिए हैं। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मूड़ा चौकी प्रभारी मोहम्मदी से मूड़ा होते हुए शाहजहांपुर के खुटार को जाने वाले मार्ग पर लॉक डाउन कड़ाई से अनुपालन करवा रहे हैं। लखीमपुर से शाहजहांपुर की सीमा क्षेत्र की ओर आने जाने वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
पुवायां के मशहूर ट्रॉली निर्माण नंदा ब्रादर्स के मालिक धीरज शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान को 28 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। पुवायां के गुप्ता ट्रेडर्स के स्वामी कपिल गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान को अनिश्तिकालीन बंद की घोषणा की है। इसके अलावा भी पुवायां के कई बड़े प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने खुद ही 31 मार्च तक दुकानें बंद करने की घोषणा कर मंगलवार से ही प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
खुटार में समाजसेवी संगठन खालसा फेडरेशन के पदाधिकारियों ने लोगों को मास्क वितरित किए। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण यहां का बाजार पूरी तरह से बंद रहा और पुलिस ने गलियों तक में घूम कर लोगों को एक जगह एकत्र न होने की सलाह दी। एसडीएम ने सब्जी मंडी पहुंचकर रेट के बारे में जानकारी ली और दुकानदारों से समान्य रेट पर ही सब्जी बेचने को कहा।
यह सेवाएं रहेंगी जारी
सभी सरकारी कार्यालय, चिकित्सा, बिजली, दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप, पशु चिकित्सा एवं पशु आहार से संबंधित इकाइयां, नगर विकास, खाद्य एवं रसद सेवाएं, आपदा राहत, अग्निशमन, टेलीफोन, डाक सेवाएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बैंक एवं एटीएम, ई-कॉमर्स (खाद्य वस्तुओं की घरेलू आपूर्ति), एलपीजी गैस एजेंसियां, सब्जी की दुकानेें आदि पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

इन सेवाओं पर रहेगा प्रतिबंध
सभी शैक्षणिक संस्थाएं, खान-पान की वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, होटल, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, रोडवेज बसेें, सवारियां ढोने वाले प्राइवेट वाहन, टैक्सी, थ्री व्हीलर ऑटो, ई-रिक्शा आदि केे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed