फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lockdown effect fo first day

पहले दिन समझाकर चलाया काम.. आज बेवजह निकले तो खैर नहीं

Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
lockdown effect fo first day
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को रात 12 बजे से लागू किए गए लॉकडाउन का असर यूं तो पूरी तौर पर दिखाई दिया। इसके बावजूद इक्का-दुक्का लोग बाहर निकले तो उन्हें विभिन्न चौराहों और जिले की सीमा पर रोका गया। पूछताछ के दौरान जो लोग बहानेबाजी करते दिखे, पुलिस ने उनसे कान पकड़वाए, डंडा दिखाकर हड़काया और दोबारा बाहर निकलने पर वाहनों का चालान करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी शहर में भ्रमण कर लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

साइकिल से निकले तो रोक लिया चौराहे पर
खिरनीबाग चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का लोगों के निकलने का सिलसिला चल रहा था। तभी एक साइकिल सवार युवक उधर से निकला। वहां खड़े पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। बाहर निकलने को कारण पूछा तो सब्जी लेने जाने की बात कहने लगा। पुलिस ने थैला दिखाने को कहा तो नहीं निकला। इस पर पुलिस ने डंडा दिखाकर हड़काया कि अगर अनावश्यक दोबारा घूमते दिखे तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार सवारों को रोककर की पूछताछ
खिरनी बाग चौराहे पर सीओ सिटी प्रवीण कुमार ने एक कार में कुछ लोगों को जाते देखा तो रोक लिया। पूछा, सड़क पर वाहन दौड़ाते कहां जा रहे हैं। कार सवारों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में रिश्तेदार भर्ती हैं, उन्हें देखने जा रहे हैं। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद फिर उन्हें आगे जाने दिया गया। साथ ही अनावश्यक न घूमने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठक-बैठक लगवाकर मंगवाई माफी
बहादुरगंज चौराहा भी शहर का सबसे व्यस्त इलाका है लेकिन बुधवार को लॉकडाउन के चलते यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन इक्का-दुक्का लोगों का यहां से भी निकलना जारी था। उन्हें रोककर पुलिस ने बाहर निकलने का कारण पूछा फिर आवश्यक होने पर जाने दिया गया। एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बहानेबाजी की तो उनसे कान पकड़कर माफी मंगवाई।
दूध देकर लौटने वालों को टोका, फिर जाने दिया
शहर का लाल इमली चौराहा भी लॉकडाउन के चलते सुनसान नजर आ रहा था, लेकिन कुछ लोग यहां भी नजर आ रहे थे। पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी हुई थी कि कोई भी अनावश्यक बाहर न निकले। इधर से दूध की केन लटकाए बाइक सवार निकले तो उन्हें भी रोककर पूछताछ की गई, लेकिन मामला आवश्यक सेवाओं से जुड़ा हुआ था इसलिए अनावश्यक न घूमने की हिदायत देकर जाने दिया।

महिला पुलिस कर्मियों ने किया रूट मार्च
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बहादुरगंज में महिला पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च किया। इस रूट से गुजरने वाले इक्का-दुक्का लोग छोटी सब्जी मंडी से सब्जी ले जाते दिखे तो उन्हें घर से कम से कम निकलने के लिए चेताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से यह लड़ाई आपके लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed