{"_id":"680d374aac508312d0099af5","slug":"loan-was-not-passed-notice-came-to-pay-installment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-142538-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोन पास नहीं हुआ, किस्त भरने के लिए आ गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोन पास नहीं हुआ, किस्त भरने के लिए आ गया नोटिस
Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बगैर लोन पास हुए किस्त भरने का नोटिस आने पर थाना सदर बाजार के मोहल्ला अलीजई निवासी अरशद परवेज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परवेज ने बताया कि वह मकान की दुकान में ही कपड़े बेचते हैं। करीब आठ माह पूर्व विश्वनाथ व नगेंद्र निवासी ग्राम-पलिया दरोबस्त थाना कटरा उसके पास आया। सोलर पैनल लाइट थोक में दिलवाने के नाम पर लोन की कार्यवाही के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो व ब्लैंक चेक लेकर वह चला गया, लेकिन लोन नहीं हुआ। पिछले साल आठ अगस्त को जिला थाणे महाराष्ट्र से लोन की ईएमआई भरने के लिए नोटिस आया।
कहा गया कि पांच लाख रुपये लोन दिया गया था। इसकी तीन किस्तें 15,444 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अदा करनी हैं। अभी उनकी 5,60,121 रुपये की देनदारी बाकी है। नोटिस देखकर वह हैरान रह गए। 10 अक्तूबर को कटरा थाने में प्रार्थनापत्र दिया तो पुलिस ने विश्वनाथ, नगेंद्र व ट्रेडर मानवेंद्र को बुलाया। एक माह में नुकसान अदा करने का वादा किया। विश्वनाथ ने रुपये देने से मना कर दिया। दोबारा शिकायत की तो पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र की नहीं बताई, तब 26 नवंबर को थाना सदर बाजार में प्रार्थनापत्र दिया गया। संवाद