{"_id":"5776bcb04f1c1b797179b777","slug":"lions-president-and-dr-sanjay-shrestha-anurag-became-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस श्रेष्ठ के संजय अध्यक्ष और डॉ. अनुराग बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस श्रेष्ठ के संजय अध्यक्ष और डॉ. अनुराग बने सचिव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब श्रेष्ठ की बैठक में नवीन सत्र के लिए सर्वसम्मति से संजय कपूर को अध्यक्ष और डॉ. अनुराग अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया। राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष छाया मेहरोत्रा ने सभी का बैज लगाकर तथा अन्य सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष कपूर ने कहा कि उन्हें जो दायित्व साैंपा गया है, उसको वह सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और लायंस श्रेष्ठ को सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चार्टर प्रेसीडेंट डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल अवार्ड सेरेमनी में क्लब को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड, छाया मेहरोत्रा को आउटस्टैंडिंग प्रेसीडेंस तथा सोनल शर्मा को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड से नवाजा गया। इनके अलावा डॉ. अमित को आउटस्टैंडिंग चार्टर प्रेसीडेंट का पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. नमिता सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी, किशोर गुप्ता, मनु गुप्ता, ममता तिवारी, नितिन गोयल, राजेंद्र शर्मा, डॉ. आंचल कौशल, सुनील मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, पूजा गुप्ता, विनीता गोयल, पवन गुप्ता, सोनल शर्मा, असीम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन