फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light meter

चेकिंग टीम के हत्थे चढ़े बिजली के पांच शंट मीटर

Wed, 04 Feb 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 04 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
light meter
बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से पॉवर कारपोरेशन के अफसरों द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को बिजलीपुरा और ब्रजविहार कॉलोनी में पांच घरेलू मीटर शंटिंग हालत में पकड़े गए। उनसे बिजली चोरी होने के संदेह में सभी मीटर जांच के लिए सील कर दिए गए। इस बीच, अंटा चौराहे पर शेखर अस्पताल के पास लगाए गए कैंप में 5.15 लाख रुपये बकाया राजस्व जमा हुआ और एक दर्जन से अधिक कनेक्शनों के लोड बढ़ाए गए।
विज्ञापन

कैंप की शुरुआत के साथ ही एसडीओ ब्रजेंद्र गौतम ने घर-घर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। पहले बिजलीपुरा और बाद में ब्रजविहार कॉलोनी को चेकिंग दस्ते ने निशाने पर लिया। दोनों स्थानों पर 104 घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान वहां विभिन्न प्रकार की कई अनियमितताएं मिलीं। मसलन, 15 घरों में एक किलोवॉट के कनेक्शनों पर जेट पंप, सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, हीटर आदि चलते पाए गए।
विज्ञापन

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एक्सईएन सिटी एके शुक्ला केनिर्देश पर ऐसे सभी कनेक्शन धारकों से अतिरिक्त शुल्क लेकर उनके लोड बढ़ा दिए गए। कैंप में मौजूद एसडीओ इंद्रराज यादव ने जेई शैलेंद्र पांडेय, अलंकृत मिश्रा और धर्मेंद्र यादव के सहयोग से आठ नए कनेक्शन जारी किए, 14 मीटर बदलवाए और ओटीएस स्कीम में 18 रजिस्ट्रेशन कराए। व्यवस्था में सत्येंद्र कुमार, फाजिल खां, राकेश चंद्र, सुखपाल आदि का सहयोग रहा। एसडीओ गौतम के अनुसार बृहस्पतिवार को भी अंटा क्षेत्र में बिजली कैंप लगाकर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed