फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment to man convicted of murdering grandmother

Shahjahanpur News: दादी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to man convicted of murdering grandmother
शाहजहांपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने दादी की हत्या के दोषी पौत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुवायां क्षेत्र के गांव चकऊदन निवासी मुन्नी देवी ने सात अप्रैल 2019 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि बंडा के गांव बरगदा की रहने वालीं उनकी मां जगन्ना देवी दो वर्ष से उनके यहां रह रहीं थीं। डेढ़ वर्ष पहले उनकी मां ने आठ बीघा जमीन उनके नाम कर दी थी। उनका भतीजा कश्मीर छह अप्रैल 2019 की शाम उसके घर आया था। रात एक बजे कश्मीर ने जगन्ना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह भाग गया था। वादिनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा गया। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश ने कश्मीर को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed