फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment to father and three sons for murder of cousin

Shahjahanpur News: चचेरे भाई की हत्या में पिता और तीन पुत्रों को उम्रकैद

Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father and three sons for murder of cousin
शाहजहांपुर। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अभय प्रताप सिंह ने हत्या के मुकदमे में पिता और उसके तीन पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


तिलहर क्षेत्र के गांव भुडेली निवासी रामवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता वेदप्रकाश का अपने चचेरे भाई रामदास से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रामदास और उसके बेटे रामकुमार, अजय उर्फ कल्लू, बागेश पिता से रंजिश मानते थे। 24 अगस्त 2021 को उनके पिता घर में टीवी देख रहे थे। रात लगभग आठ बजे उसके पिता पेशाब करने के लिए बाहर निकले तो उन लोगों ने पिता को घेर लिया। उन पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे पिता बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वादी की तहरीर के आधार पर रामदास और उसके बेटों रामकुमार, अजय, बागेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकील विनोद कुमार शुक्ला के तर्कों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने रामदास, रामकुमार, अजय और बागेश को दोषी पाया। चारों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed