{"_id":"677054a42ea74cb9040c7de4","slug":"license-will-be-cancelled-if-there-are-less-than-500-farmer-registries-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134460-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 500 से कम फार्मर रजिस्ट्री पर लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 500 से कम फार्मर रजिस्ट्री पर लाइसेंस होगा निरस्त
Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। इस पर प्रशासन ने तेजी से फार्मर रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर ली है। शनिवार को इस संबंध में एसडीएम ने कड़ा आदेश जारी किया है।
एसडीएम ने कहा कि सभी जनसेवा केंद्र सुबह छह बजे से खुल जाएं। प्रतिदिन कम से कम 500 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित शुल्क लेकर पूरी करें। इससे कम रजिस्ट्री होने और अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर जन सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जन सेवा केंद्र संचालक कृषक का विवरण (आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर) भी अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
कानूनगो को अपने क्षेत्रों का नोडल अधिकारी बनाते हुए आदेश दिया गया है कि कानूनगो रोजाना अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लेखपालों से जानकारी लेंगे और अपनी रिपोर्ट नायब तहसीलदार को देंगे। नायब तहसीलदार रोजाना कार्य प्रगति की जानकारी एसडीएम को देंगे। संग्रह अमीन भी रोजाना जनसेवा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करेंगे।