{"_id":"6922c11e97c3a61b9a012e91","slug":"leopard-fell-into-well-forest-department-team-rescued-with-the-help-of-a-net-in-shahjahanpur-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में कुएं में गिरा तेंदुआ, कई घंटे बाद जाल की मदद से बाहर निकाला जा सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में कुएं में गिरा तेंदुआ, कई घंटे बाद जाल की मदद से बाहर निकाला जा सका
Sun, 23 Nov 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:59 PM IST
सार
खुटार क्षेत्र के गांव सौंफरी निवासी ग्रामीण रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने कुएं में तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के साथ रेंजर मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कुएं में गिरा तेंदुआ
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव सौंफरी में शनिवार रात गन्ने के खेत में सूखे कुएं में तेंदुआ गिर गया। रविवार को सूचना पाकर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद जाल की मदद से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
गांव सौंफरी के लोग रविवार सुबह खेतों की ओर पहुंचे तो गन्ने के खेत में सूखे कुएं से आहट और आवाज सुनीं। लोगों ने कुएं में झांका तो एक तेंदुआ था। लोगों ने शोर मचाया तो कुछ ही देर में गांव से तमाम लोगों की भीड़ मौके पर आ पहुंची। इसके बाद लोगों ने कुएं के ऊपर काफी गन्ना रख दिया, जिससे तेंदुआ छलांग लगाकर ऊपर न आ सके।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भारी भीड़
इस बीच किसी ने वनकर्मियों को जानकारी दी। रेंजर मनोज श्रीवास्तव वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर भारी भीड़ के कारण रेस्क्यू में भारी समस्या हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को मौके से हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर साढ़े 12 बजे जाल आदि के माध्यम से तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला जा सका। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। रेंजर ने बताया कि तेंदुए किसी जानवर का पीछा करने के कारण कुएं में गिरा होगा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन