फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lekhpal dies after being hit by a train at Indiranagar railway crossing

Shahjahanpur News: इंदिरानगर रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत

Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal dies after being hit by a train at Indiranagar railway crossing
शाहजहांपुर। इंदिरानगर कॉलोनी रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार शाम डाउन लाइन की अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी लेखपाल अमरदीप सक्सेना की मौत हो गई। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रेलवे ट्रैक पर गिरते देखा जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम इंदिरानगर रेलवे फाटक गेट संख्या 321 खंभा नंबर 1235/32 के पास 4:35 मिनट पर एक व्यक्ति की ट्रेन संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। आरपीएफ से आई सूचना के बाद सदर थाने के प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का धड़ व सिर अलग पड़ा था। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये शव की पहचान लेखपाल अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अमरदीप सक्सेना तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटकर कुछ देर रुके और सरकारी कार्य से जाने की बात कहकर निकले थे। उनकी मौत पर पत्नी सुबोधनी, बेटी मित्रबिंदा व बेटा क्षितिज बिलख पड़े। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वायरल वीडियो में पांच सेकंड में चली गई जान
मोक्षधाम रेलवे फाटक का एक मिनट 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में चार बजकर 34 मिनट 21 सेकेंड पर व्यक्ति रेलवे फाटक के बूम को पार कर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता दिखाई दे रहा है। ट्रेन को आता देख चार बजकर 35 मिनट पांच सेकेंड पर पटरी पर गिर जाता है। पांच सेकेंड में ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।

--
15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत होने पर लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद शव निकालकर रेलवे ट्रैक को साफ किया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed