{"_id":"688d0fc489f7c72a5106ce7b","slug":"legal-aid-clinic-started-for-the-interests-of-ex-servicemen-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149478-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व सैनिकों के हितों के लिए लीगल एड क्लीनिक हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व सैनिकों के हितों के लिए लीगल एड क्लीनिक हुआ शुरू
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में लोगों को संबोधित करते जिला जज विष्णु कुमार शर्मा। स्
- फोटो : विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता।
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया। पूर्व सैनिकों को प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी गई।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में मुख्य अतिथि जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने शहीद नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद लीगल एड क्लीनिक का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वीर परिवार सहायता योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि व्यावहारिकता को ध्यान में रखकर लीगल एड क्लीनिक की स्थापना सैनिकों के हितों की सुरक्षा के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि सिविल केस, साइबर अपराध व अन्य प्रकार के मामलों के लिए प्राधिकरण निशुल्क सहायता प्रदान करता है।
प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा तृतीय ने योजना पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों ने जिला जज को स्मृति चिह्न भेंट किया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संजय कुमार, विवेक शर्मा, दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल, मुनीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।