फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Learn leadership qualities from the conduct of popular leaders: Dr. Priya

लोकप्रिय नेताओं के आचरण से सीखें नेतृत्व का गुण : डॉ. प्रिया

Sun, 08 Feb 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Learn leadership qualities from the conduct of popular leaders: Dr. Priya
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रहे प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के पांचवें दिन स्व-प्रेरणा की तकनीकें विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना ने कहा कि लोकप्रिय नेताओं के कार्यशैली को पढ़ना चाहिए़ और उनके आचरण से सीखना चाहिए।
विज्ञापन

अपने व्याख्यान में उन्होंने आंतरिक प्रेरणा, लक्ष्य पर एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की मूल कुंजी बताते हुए कहा कि ये तत्व न केवल निरंतरता बनाए रखते हैं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तिगत नेतृत्व विकास क्षमता में भी सहायक होते हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डॉ. प्रिया ने टालमटोल की प्रवृत्ति को त्यागने, अच्छी आदतों के निर्माण, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में आने वाली चुनौतियों और असफलताओं के समय स्वयं को प्रेरित रखने के उपाय बताए। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ. शिवानी भारद्वाज, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. बलवीर, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. केशव, बृजलाली, पोथीराम सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. मोहनी शंकर, जागृति गुप्ता, डॉ. बरखा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed