{"_id":"6746296c3aca3902250231c7","slug":"lax-system-dna-report-of-students-skeleton-comes-after-eight-months-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132073-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढीलमढाल व्यवस्था... छात्रा के कंकाल की आठ माह बाद आई डीएनए रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढीलमढाल व्यवस्था... छात्रा के कंकाल की आठ माह बाद आई डीएनए रिपोर्ट
Wed, 27 Nov 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
निगोही के गांव में छात्रा के घर पर जाकर जानकारी करते एसपी सिटी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। निगोही के गांव हरसेली निवासी 12वीं की छात्रा के लापता होने के चार महीने बाद कंकाल मिला था। पुलिस ने कंकाल की डीएनए जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट करीब आठ माह बाद आई है। कंकाल का डीएनए परिजन से मैच हो गया है। इस पर मंगलवार को एसपी सिटी और सीओ ने छात्रा के घर जाकर परिजन से मिलकर पूछताछ की है।
30 नवंबर 2023 को 12वीं की छात्रा स्कूल से आते समय लापता हो गई थी। परिजन के काफी तलाश करने के बावजूद सुराग नहीं मिलने पर निगोही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार महीने बाद गांव के पूरब नहर के किनारे गन्ने के खेत से नर कंकाल बरामद हुआ था। उसके कपड़े देखकर परिजन ने अपनी पुत्री के बताए थे। तब उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी थी। नर कंकाल की शिनाख्त के लिए तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के आदेश पर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर प्रयांक जैन फोरेंसिक टीम के साथ छात्रा के घर पर पहुंचे और पूछताछ की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि डीएनए मैच हो गया है। मामले की विवेचना अपराध शाखा के इंस्पेक्टर शुजा उर रहमान कर रहे हैं।