फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers locked all the offices of powayan Tehsil in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: वकीलों ने पुवायां तहसील के सभी दफ्तरों में जड़े ताले, कामकाज ठप

Thu, 28 Nov 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने तहसील परिसर में सभी दफ्तरों में ताले लगा दिए, जिससे कामकाज भी ठप हो गया। 

विज्ञापन
Lawyers locked all the offices of powayan Tehsil in Shahjahanpur
क्रमिक अनशन पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने बृहस्पतिवार को तहसील के सभी कार्यालय बंद करा दिए। तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
17 नवंबर को तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला पर बंडा में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न कर मनमानी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया है। 
विज्ञापन


न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील
तहसील बार एसोसिएशन की 25 नवंबर को हुई बैठक में तय किया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 26 नवंबर को एसपी से मिलकर रिपोर्ट को सही धाराओं में तरमीम करने की मांग करेगा, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वकीलों ने एकजुट होकर तहसील के सभी दफ्तरों में ताले बंद करा दिए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनशन पर बैठ गए। इस दौरान अध्यक्ष सुनील पाठक, महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला, विजय वर्मा, सुधीर त्रिवेदी, अग्निवेश शुक्ला, अवनीश गुप्ता सहित तमाम वकील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed