{"_id":"652cd6d570c98553630ccf5b","slug":"lathi-charged-four-people-including-former-head-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-6496-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाठी-डंडे चले, पूर्व प्रधान सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाठी-डंडे चले, पूर्व प्रधान सहित चार लोग घायल
विज्ञापन
खुटार। दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर लाठी, डंडे चलने से पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं, एक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव सराय के पूर्व प्रधान सत्यदेव ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी पत्नी रोशनी का गांव की ही एक महिला से मामूली विवाद हो गया था। महिला ने मैलानी से अपने मायके वालों को बुला लिया। आरोपी उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी को भी पीटा गया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
उधर दूसरे पक्ष से जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव छेदालाल पुर निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी चचेरी बहन वंदना गांव सराय रहती हैं। दो लोगों ने उनकी बहन को पीटकर घायल कर दिया था। जानकारी पाकर वह लोग सराय पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उनके भाई पंकज को गर्दन दबाकर काफी पीटा। उन्होंने अपने भाई को बेहोशी की हालत में खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।