{"_id":"68a38323486e9aa783049e7d","slug":"late-night-session-examination-of-council-schools-postponednow-it-will-be-held-from-25th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150682-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों की देर रात सत्र परीक्षा स्थगित...अब 25 से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों की देर रात सत्र परीक्षा स्थगित...अब 25 से होगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से होने वाली सत्र परीक्षा स्थगित कर दी गई है। शिक्षा निदेशक के निर्देश पर परीक्षा को अब 25 से 30 अगस्त के मध्य कराया जाएगा। सत्र परीक्षा के बाद बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर अंक दिखाए जाएंगे, साथ ही पढ़ने में कमजोर छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जनपद के करीब 2700 स्कूलों में सत्र परीक्षा कराने का आदेश आने के बाद शिक्षकों ने पाठ्यक्रम विभाजन करते हुए प्रश्नों को तैयार कर लिया था। सोमवार से परीक्षा का आगाज होना था। इसके लिए शिक्षकों ने जरूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन रात में परीक्षा के स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए गए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को 25 अगस्त से कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
पोर्टल पर नामांकन अपडेट करने के निर्देश
यू-डाइस पोर्टल पर शिक्षकों के नामांकन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि पोर्टल खोल दिया गया है। प्रत्येक स्कूल के छात्रों का डाटा अपडेट करना होगा।