फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Last rites of the laborers performed amidst a somber atmosphere.

Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में मजदूरों के शवों का अंतिम संस्कार

Sun, 05 Jul 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Last rites of the laborers performed amidst a somber atmosphere.
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव नगलाहलू के अतुल कुमार (35) और कालीचरण (50) के शवों का अंतिम संस्कार रविवार शाम फर्रुखाबाद जिले के पंचालघाट पर गमगीन माहौल में हुआ। दूसरी ओर इको वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इको वैन की टक्कर लगने से अतुल और कालीचरण खेत पर लगे कंटीले तार पर गिर गए थे। इसके बाद वैन उनके ऊपर पलट गई थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार की शाम पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शवों को देख भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद दोनों के शवों का पंचालघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कालीचरण के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रों का विवाह अभी होना बाकी है। परिवार की जिम्मेदारी अब उनके बच्चों के कंधों पर आ गई है। वहीं अतुल की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इको वैन चालक विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रात में ही लिंक रोड के किनारे खेतों की मेड़ पर लगे कंटीले तारों को हटा दिया था। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed