फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs stolen from two houses including forest officer

हथौड़ा में वन विभाग के डीएलओ समेत दो मकानों से लाखों की चोरी

Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two houses including forest officer
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग की न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी वन विभाग में डीएलओ के पद कार्यरत रामनरेश के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने जेवर व घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये की चोरी की तहरीर थाने पर दी।
विज्ञापन

लखीमपुर वन विभाग में डिवीजनल लॉगिन आफीसर पद पर कार्यरत रामनरेश की तैनाती शाहजहांपुर में है। 27 मई से उनके मकान की मरम्मत हो रही है। मकान में पुताई का कार्य भी कराया जा रहा। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य सो गए। बेटा अंबर ऊपर के कमरे में लेटा था। इस बीच चोर दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने सोने की ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह रामनरेश सोकर जागे तो टीवी से मोबाइल तक गायब था। अंदर कमरे में गए तो अलमारी खुली पड़ी थी। मकान का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखीं दो सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी गायब थीं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। इसके बाद यूपी 112 भी पहुंची। रामनरेश के मुताबिक, पुताई कार्य के लिए हथौड़ा बुजुर्ग के कुछ युवक लगाए थे। इसी तरह पत्थर की घिसाई का कार्य भी ताजपुर गांव के दो युवक कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर घुसे चोर, हजारों का माल उड़ाया
हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी आफाक के घर में भी सोमवार रात चोर सीढ़ी लगाकर घुस गए। चोरों ने घर में रखी 26 हजार रुपये चुरा लिए। मोबाइल, लैपटॉप भी ले गए। सुबह पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। आफाक ने बताया कि बिल को जमा करने के लिए उसने रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरियों की जानकारी हमें नहीं है। थाने से भी कोई सूचना नहीं दी गई। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार सीओ सदर
थाने के सामने टी-स्टॉल से चोरी
तिलहर। थाने के सामने स्थित महेंद्र टी-स्टॉल के नाम से महेंद्र गुप्ता का जलपान गृह है। सोमवार रात नौ बजे दुकान बंद कर महेंद्र गुप्ता घर चले गए। मंगलवार सुबह आठ बजे दुकान खोली तब दुकान के लिंटर में पड़ा लोहे का जाल और उसके ऊपर पड़ा टीन शेड टूटा पाया। दुकान की लकड़ी की गोलक खुली पड़ी थी और उसमें रखे हुए तीन हजार रुपये और लगभग इतने ही रुपये की रेजगारी गायब मिली। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed