फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs of rupees including cash stolen from two houses

Shahjahanpur News: दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 20 Sep 2024 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees including cash stolen from two houses
ग्राम जगीपुर जैतपुर में मकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा समान।संवाद
बरखेड़ा। गांव जगीपुर जैतपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी समेत चार लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोर घुस आए और ताला तोड़कर कमरे में रखी 40 हजार रुपये की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रात करीब दो बजे पानी पीने उठीं पत्नी ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रात को निर्माणाधीन मकान की दीवार कूदकर घुसे चोरों ने बक्से में रखे छह हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और घटनाओं से संबंधित जानकारी जुटाने के बाद पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed